पत्थलगांव: जशपुर जिले में कड़ाके की ठंड, खेतों में जमी बर्फ की चादर, ठंड ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है
जशपुर जिले में ठंड ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। नवम्बर महीने के आख़िरी सप्ताह में ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीती रात न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह होते ही धान की फसल और पुआल पर बर्फ जैसी सफेद परत जमी देखी गई, जिससे ठंड का असर और स्पष्ट नजर आया। खासकर पाठारी क्षेत्र के सन्ना और पंडरापाठ