मोतिहारी: हरसिद्धि पुलिस ने कृतपुर पंचायत में नहर के पानी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया
हरसिद्धि पुलिस ने थाना क्षेत्र के कृतपुर पंचायत में गंडक पुल समीप नहर के पानी एक अज्ञात युवक शव बरामद किया। ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने उक्त शव को बरामद किया ।शव बिल्कुल सड़ चुका था और शव से काफी दुर्गन्ध आ रहा था।मृतक का चेहरा भी जानवर खा गया था।किसी तरह पुलिस ने शव को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेजा।