फुलवारी: फुलवारी शरीफ में भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती
Phulwari, Patna | Sep 12, 2024 भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा 200 यूनिट फ्री बिजली देने वाली बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- जिस दल की पहचान ही लालटेन हो वह दल अपने शासन आने के बाद जनता को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कर रहा है यह थोड़ा अजीब लगता है. आज भी बिहार की जनता तेजस्वी यादव के माता-पिता जी के शासनकाल को याद करके सिहर उठता है.