बिंद प्रखंड के जक्की गांव में तालाब किनारे बने मुख्य रास्ते के टूट जाने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रास्ते पर बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जानकारी देने के बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि और ब्लॉक के अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।