जिला ग्रामीण विकास शाखा विद्या भूषण कुमार द्वारा रायडीह प्रखंड अंतर्गत सिकोई पंचायत के कोपोडीहा गाँव का दौरा किया गया। इस दौरान मनरेगा ग्रामीण आवास योजना विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के क्रियान्वयन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।