कोलगवां थाना इलाके में सरेराह एक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले नाबालिग अपचारी को हिरासत में लिया है । नाबालिग से पूछताछ में मामला साबित होने पर थाना पुलिस ने मामला कायम कर लिया । मंगलवार की दोपहर 3 बजे पुलिस नाबालिग अपचारी का मेडिकल कराया है और बाल न्यायालय में पेश करने रवाना हो गई है ।