NH-30 पर पर्सवाहि नर्सरी गोदाम के पास तालाब में नहाते समय 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत, पुलिस मौके पर पहुँची
अमरपाटन थाना क्षेत्र के NH-30 ग्राम पर्सवाहि नर्सरी गोदाम पास स्थित तालाब में अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गई 10 वर्षीय भावना पटेल की नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।घटना की जानकारी लगते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुँची।जहाँ पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए CHC भिजवाया। जहाँ परीक्षण दौरान डॉ ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।