मोरंग: पवारी कूड़ा डंपिंग क्षेत्र के पास मिला अज्ञात शव, मौके पर पहुंची पुलिस
Morang, Kinnaur | Aug 16, 2025 शनिवार को किन्नौर के पवारी कूड़ा डंपिंग क्षेत्र के पास मिला अज्ञात शव। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि शव नग्न अवस्था में मिला है ।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, पुलिस को मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी है।