मोरंग: किन्नौर का रिब्बा नाला 2 दिन बाद यातायात के लिए बहाल हुआ
Morang, Kinnaur | Aug 16, 2025 शनिवार को जिला किन्नौर का रिब्ब्बा नाला दो दिन बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। आपको बता दे की भारी बारिश व बाढ़ के कारण यातायात के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। जिससे अब आवाजाही के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।