मोरंग: किन्नौर के स्किबा समीप शुक्रवार से अब तक NH-5 अवरुद्ध, बाढ़ ने सड़क को खाई में किया तब्दील
Morang, Kinnaur | Aug 16, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के रिब्बा नाले में शुक्रवार सुबह आई बाढ़ के बाद स्किबा समीप NH-5 को खाई में तब्दील हुआ है। शनिवार सुबह 9:40 मिनट तक NH-5 अवरुद्ध है. और BRO की टीम सड़क बहाली हेतू खाई को चट्टानों से भरने का काम कर रही है। ताकि स्किबा समीप अवरुद्ध NH-5 को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।बता दे कि इस जगह पर इस महीने करीबन दूसरी बार बाढ़ आई है।