फिरोज़ाबाद: गांव गोछ के समीप टेम्पो और बाइक में हुई जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में करीब 8 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव गोछ के समीप उस बक्त चीख पुकार मच गयी। जब तेज रफ़्तार के चलते बाइक ऒर थ्री व्हीलर टेम्पो मे जबरदस्त भिड़ंत हुयी। हादसा इतना बड़ा था। कि 3 किशोरी समेत 8 लोग घायल हुये हैं। जिसमे एक बाइक सवार भी शामिल था। मोके पहुंची पुलिस नें रेस्क्यू कर घायलों को उपचार के लिए फिरोजाबाद की सरकारी ट्रामा सेंटर भर्ती कर दिया है।