उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रविवार को अपराह्न करीब 5 बजे सूर्यदेव उपासना का पर्व धूपची बड़े ही उत्साह के साथ पूजा अर्चना की गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के रामपुर,मिर्जानगर,भुदेवमंडल टोला,बोतलुटोला, बेगमगंज,राधानगर,जलबालू,अमानत दियारा,आतापुर सहित अन्य इलाकों में श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव उपासना का पर्व धूपची पूजा अर्चना किया।