आगरा: लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल वांछित अभियुक्त को पुलिस ने हरी पर्वत से मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
थाना हरी पर्वत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, इसके पैर में गोली लगी है, इसके द्वारा थाना क्षेत्र में लूट में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, इसके कब्जे से 1 स्कूटी, 9800 रूपये नगद, 1 तमंचा व कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं, पूरी जानकारी एसीपी हरी पर्वत आदित्य कुमार ने दी है।