लाडपुरा: कोटा में ट्रक-कार की भिड़ंत में पति-पत्नी समेत 4 की मौत, 5 लोग गंभीर घायल, हाईवे पर गाय सामने आई
Ladpura, Kota | Aug 20, 2025 बूंदी में ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटे समेत 5 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा कोटा-उदयपुर हाईवे पर डाबी इलाके में धनेश्वर टोल के नजदीक बुधवार सुबह 5 बजे हुआ। घायलों का कोटा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।