बुलंदशहर: गुलावठी के गांव सैंठा का निवासी गाड़ी चोर गैंगस्टर बना नींबू वाला बाबा, फीस रखी ₹1100 प्रति व्यक्ति, पुलिस अनभिज्ञ
गुलावठी के गांव सैंठा का निवासी गाड़ी चोर गैंगस्टर नींबू वाला बाबा बन गया और 1100 रूपये प्रति व्यक्ति फीस लोगों से वसूल कर उन्हें झांसा दे रहा है, ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले गैंग का सदस्य अब नींबू वाले बाबा बनाकर कार्य कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो और जानकारी बृहस्पतिवार शाम लगभग 4:00 बजे वायरल हुई।