गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में गुरुवार की शाम चार बजे तक एसडीआरएफ की टीम के द्वारा आपदा से बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान लोगों को बाढ़ से बचने के उपाय, विषैले जीवो के प्रति सजग रहना बताया गया। आग से किस तरह बचाव कर सकते हैं उसके बारे में भी बताया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनन्दन आनंद भी उपस्थित रहे।