पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार की दोपहर एक बजे आफिसर्स क्लब में जनपद स्तरीय किसान सम्मान दिवस, किसान मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि से जुड़ी नवीन तकनीकी जानकारियाँ प्रदान की गईं तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी व स्टॉल लगाए गए।