पलवल जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पलवल जिला में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 2025 में हवन यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनार, प्रदर्शनी, झांकियों, नगर शोभा यात्रा प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगे।