पातेपुर के निरपुर पंचायत के रसलपुर गांव में बीते 7 माह से नलजल योजना का पाइप क्षतिग्रस्त है। इसके कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। शुक्रवार की शाम 6 बजे ग्रामीणों ने बताया कि क्षतिगग्रस्त पाइप की मरम्मत के लिए कई बार विभाग से शिकायत की गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ है। इसके कारण पानी की लगातार बर्बादी हो रही है। वहीं सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रहा है