कर्वी: कर्वी कलेक्ट्रेट के बाहर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास करने वाली किशोरी की पहचान कर्वी के तरौंहा निवासी के रूप में हुई
कर्वी कलेक्ट्रेट के बाहर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास करने वाली किशोरी की पहचान ज्योति कुशवाहा पुत्री मुन्ना कुशवाहा निवासी तरौंहा के रूप में हुई है। परिजनों ने आज मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे मीडिया के सामने जानकारी दी है। और बताया कि ज्योति घर से रोजाना की भांति बकरी चराने के लिए गई थी। और अज्ञात कारणों के चलते उसने फांसी लगा लिया।