संग्रामपुर: संग्रामपुर में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित, मेधावी छात्राओं का सम्मान, छात्रों को मिली नई दिशा
संग्रामपुर प्रखंड के कटिहारी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंचनपुर में बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे बिहार सरकार के तत्वावधान में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।