अयोध्या, 13 जनवरी। मकर संक्रांति से पूर्व मंगलवार शाम 7:00 शहर के विभिन्न मोहल्लों में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंजाबी समुदाय के लोगों ने “सुंदर मुंदरीए होए तेरा कौन विचारा होए” जैसे पारंपरिक गीतों पर ढोल-नगाड़ों और भांगड़ा के साथ उत्सव मनाया। शाम होते ही सुंदरनगर, बालक राम कॉलोनी, लाजपत कॉलोनी, चौक व गुरुद्वारों में लोहड़ी जलाई गई।