मंदसौर: मतदान दिवस के दिन मत का प्रयोग करने वाले मतदाताओं को खाने-पीने की चीजों में छूट प्रदान करें कलेक्टर।
मंदसौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने सुशासन भवन में खाने पीने की दुकानों के मालिकों के साथ एक विशेष बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने दुकानदारों को कहा कि मतदान दिवस की दिन ऐसे मतदाता जो मत का प्रयोग करते हैं तथा अपने हाथों पर स्याही का निशान दिखाते हैं, उन्हें खाने पीने की वस्तुओं में विशेष छूट प्रदान की जाए।