मंदसौर: नपा क्षेत्र में
अनुपयोगी एवं खुले बोरवेल व
नलकूप की सूचना देवे मंदसौर नपा सीएमओ ने शहर के लोगों से की अपील
नपा सीएमओ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि नपा क्षेत्र के अंतर्गत अनुपयोगी एवं खुले नलकुप व बोरवेल /ट्यूबवेल में छोटे बच्चे गिरने से हादसे होने वाली दुर्घटनाओं को रोके जाने के लिए इसकी सूचना नपा कार्यालय जलकार्य शाखा मे देने के लिए कहा है,एवं कहां की शासन के आदेश के बावजूद भी अगर कोई खुला नलकूप मिलता है तो उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी,