दिगौड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बर्मामांझ में खेत से घर लौट रही महिला पर गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला पर 4 से 5 वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पीड़ित महिला परिजनों के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।