खरगोन। शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को एक ऐसी अनोखी घटना घटी, जिसे देख भक्त निहाल हो गए। सुबह नियमित पूजा-अर्चना के दौरान हनुमानजी की प्रतिमा पर चढ़ा चोला धीरे-धीरे अलग होने लगा। देखते ही देखते चोला पूरी तरह प्रतिमा से छूट गया, जिसे श्रद्धालुओं ने साक्षात ईश्वरीय चमत्कार और गहरी आस्था से जोड़कर देखा।