पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपने कार्यालय में मृतक आश्रित पुलिस सैलरी पैकेज की धनराशि एक करोड रुपए मृतक आरक्षी रवि कुमार की पत्नी आरती देवी को प्रदान किया। उन्होंने इस दौरान महिला को चेक प्रदान किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह व भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।