बदायूं में क्रिसमस डे के पर्व पर चर्चों में सुबह से प्रार्थना सभा हुई। यहां लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। मैथोडिस्ट, कैथोलिक चर्च और क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु की झांकियां सजाई गई। प्रसाद भी वितरित किया गया। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्रिसमस कैरोल गाए गए। इंदिरा चौक स्थित मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर ने विशेष प्रार्थना सभा कराई।