कटकमसांडी: JSLPS कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी, कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े
झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ (JSLPS) के स्तर 05 से 08 के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 21 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज चौथे दिन भी सभी कर्मी डटे रहे।कर्मचारियों की मांगों में नई HR पॉलिसी लागू करना, राज्य कर्मी का दर्जा और 10% वार्षिक वेतन वृद्धि प्रमुख है। संघ का आरोप है कि 4 वर्षों से केवल आश्वासन मिला है।