उदनखेड़ी गांव में किस नंदलाल नागर और अन्य ग्रामीण किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल ट्रांसफार्मर के शार्ट सर्किट से जल गई। आगजनी में 15 से 20 बीघा गेहूं जल गए हैं। सूचना पर ग्रामीण निजी साधन टैंकर और फायर वाहन से आग पर काबू पाया है ।सूचना पर पटवारी सरपंच सचिव व ग्रामीण पहुंचे जहां नुकसान का पंचनामा बनाया घटना शनिवार को दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही।