बम्होरी के पास एक बाइक अज्ञात जानवर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने कथित तौर पर शराब का सेवन कर रखा था।हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान मनघाट निवासी पंकज अहिरवार के रूप में हुई है।