देेवगढ़: देवगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ देवगढ़ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज
देवगढ़ में तेज रफ्तार का कहर: मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ देवगढ़ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज। राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना मोटरसाइकिल नंबर आरजे 30 सीएस 6072 के चालक की कथित तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा है।