मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में ईवीएम हटाओ सेना व राइट टू रिकाल पार्टी द्वारा प्रेसवार्ता का हुआ आयोजन
Sadar, Varanasi | Apr 30, 2024 वाराणसी। पराड़कर भवन में आज एक पत्रकार वार्ता में ई.वी.एम. हटाओ सेना व राइट टू रिकाल पार्टी के भीलवाड़ा, राजस्थान से आए पवन कुमार शर्मा ने एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रदर्शन कर बताया कि दो बार लगातार केला चिन्ह पर बटन दबाने पर दोनों बार काले शीशे वाली वी.वी.पी.ए.टी. मशीन में दिखा तो केला ही लेकिन प्रिंटर के अंदर एक पर्ची केला की छपी और दूसरी सेब की।