बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत नया रामनगर थाना क्षेत्र के कला रामपुर गांव में अचानक लगी आग से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार के तड़के लगभग 7 बजे बताया कि कलारामपुर गांव निवासी रामप्रवेश पासवान के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।