जगाधरी: यमुनानगर में धान के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी, सरकार को ₹1.80 करोड़ का चूना लगाने के मामले में 6 कर्मियों पर मामला दर्ज
HSWC के मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी ओर से धान की सरकारी खरीद की जाती है। ऐसे में उनके स्टाफ के 6 कर्मचारियों ने मिलकर के इसमें सरकार को गलत रिकॉर्ड दिखा करके एक करोड़ 80 लाख रुपए का चूना लगा दिया। जिसमें पुलिस ने वीरवार को अधिकारी की शिकायत पर 11:00 बजे 6 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।