पलिया: पलिया कोतवाली पुलिस ने गांव से एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को शाम करीब 5:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया है। कि पलिया कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त निवासी गांव अतरिया को गांव से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस किया बरामद।