हुज़ूर: भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में चलते ई-रिक्शा से गिरने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Oct 3, 2024 भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में बुधवार की देर रात चलते ई-रिक्शा से गिरने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। गुरुवार को पीएम के बाद पुलिस ने बॉडी परिजनों को सौंप दी है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।