अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रफीगंज के रतनखाप में आयोजित कार्यक्रम में एक छात्रा ने महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। रविवार संध्या 5 बजे छात्रा ने कहा कि महिलाएं समाज और परिवार की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं।