देवसर: बरगवां रेंज के ओवरी बीट के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर जंगली सूअर का हमला, महिला घायल
जिले में आए दिन हादसों का सिलसिला जारी है ऐसा ही ताजा मामला आज सिंगरौली जिले के बरगवां रेंज के ओवरी बीट के जंगल में देखने को मिला जहां तेंदूपत तोड़ने गई महिला के ऊपर जंगली सूअर ने प्राण घात हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला सुबह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। जहां उसके ऊपर जंगली सूअर ने प्राण घात हमला कर दिया महिला के शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है