इंदौर: मोबाइल ऐप से लोन लेकर मयूर नगर निवासी युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
Indore, Indore | Nov 17, 2024 इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मयूर नगर में रहने वाले देवेंद्र वर्मा नामक युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। जिसमें युवक ने मोबाइल ऐप से 2400 रुपए का लोन लिया था। जिसमें उसने 4 हजार रुपए लोन का भुगतान कर दिया था। बावजूद उसके फरियादी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा 4 हजार लिए गए। जिसके बाद तीसरी बार भी 4200 रुपए मांगे गए।