मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा लौदा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रविवार सुबह 11 बजे विधायक रमेश जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक ने गुरु रविदास जी को नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।