मंसूरचक: मंसूचरक प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक हुई, कई मुद्दों पर चर्चा
मंसुरचक प्रखंड परिसर में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख जलस देवी की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 03:00 बजे हुई. बैठक में पिछले कार्यो की समीक्षा, संपुष्टि पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में समसा दो पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इजहार अंसारी ने विभिन्न योजनाओं को लेकर बिंदुबार जानकारी दी.