गोड्डा: मोंथा चक्रवात से गोड्डा में लगातार बारिश, जीवन अस्त-व्यस्त, किसान परेशान
Godda, Godda | Oct 31, 2025 बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने के कारण चक्रवात आ गया है जिसका नाम मोंथा रखा गया है। इसका असर समुद्री तटों के साथ साथ झारखंड बिहार के जिलों में भी दिखाई पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही गोड्डा शहर में बादल छाए हुए थे और दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। किसान फसलों के लिए परेशान है।