नजफगढ़: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने झाड़ौदा कलां बॉर्डर से बावरिया गैंग के एक कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बावरिया गैंग के एक कुख्यात बदमाश को नजफगढ़ के झाड़ौदा कलां बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम बिसनी उर्फ़ विक्की है जो यूपी के शामली ज़िले का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से एक लोडेड पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक को बरामद किया है। यह बावरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है और इसके ऊपर पहले से ही हत