मधुपुर: भेड़वा नावाडीह से 20 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई
मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह गांव से 20 वर्षीय सावन कुमारी बीते 21 मार्च से लापता है। इस मामले में युवती की मां जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च की सुबह करीब 8 बजे सावन कुमारी कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।