सोहागपुर: दामाद कर रहे थे सुरक्षा, इधर सास की चेन चोरी; मंदिर में वारदात से कोतवाली में व्यवस्था पर सवाल
कोतवाली के कंकाली मंदिर में दर्शन के दौरान महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़िता प्रधान आरक्षक की सास बताई जा रही हैं, जबकि दामाद ड्यूटी पर तैनात थे। भारी भीड़ और पुलिस व्यवस्था के बीच हुई चोरी से सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच रविवार सुबह 9 बजे से शुरू की।