सेवही पंचायत में सुकन्या क्लब की किशोरियों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित। रविवार को शाम क़रीब 4 बजे सेवही पंचायत स्थित हाई स्कूल खेल मैदान में सुकन्या क्लब के तत्वावधान में किशोरियों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में केरपा, सेवही, भदोखरा, चंदनपुरा व चंद्रपुरा पंचायत की किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।