अजयगढ़: अजयगढ़ में रिमझिम फुहारों के बीच शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न
वार्ड क्रमांक 14 में पार्षद पद के लिए हुआ मतदान
Ajaigarh, Panna | Sep 11, 2024 अजयगढ़ नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्र014 में पार्षद पद के उप चुनाव में 11 सितंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित समय पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ रिमझिम फुहारों के बीच मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया।बताया गया है कि यहां मतदाता संख्या 659 में कुल 503 वोट पड़े हैं। ईवीएम सील कर नवीन महाविद्यालय भवन के कक्ष में रखवा दी गई हैं जहां 13 सितंबर मतगणना होगी ।