अजयगढ़: वार्ड क्रमांक 14 में पार्षद पद के लिए रिमझिम फुहारों के बीच हो रहा मतदान, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह
Ajaigarh, Panna | Sep 11, 2024 रिमझिम फुहारों के बीच भी मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि वार्ड क्रमांक 14 में मतदाता संख्या 659 है सुबह 9 बजे तक 100 वोट पड़ चुके हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद भाजपा से थी जिसकी मृत्यु के बाद उप चुनाव हो रहे हैं। वर्तमान में भाजपा से मालती रजक और कांग्रेस से पूनम साहू मैदान में हैं ।