भांडेर: लहार रोड पर इलाज कराने आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, भांडेर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की
Bhander, Datia | Apr 1, 2026 भांडेर थाना क्षेत्र के लहार रोड से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला 30 मार्च की सुबह अपने मायके कुतोली गाँव से भांडेर ने इलाज कराने की बात कहकर निकली थी, जिसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने महिला की आसपास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं मिला।